शिवपुरी नगर: सिलानगर में अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे युवक पर बंदूक से फायर किया, एसपी से शिकायत
अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिला नगर गांव के रहने वाले सुनील कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह अपनी जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर पर सो रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने उसके घर पर आकर उस पर फायर कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई न होने के चलते आज सपा से कार्यवाही की गुहार लगाई है।