शिवपुरी नगर: सेसई में बाइक से गिरकर दो युवक हुए घायल, डायल-100 की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया
सेसई गाँव में मोटर साईकिल से गिरकर दो व्यक्ति घायल हो गए हैं।सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को आज सोमवार को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 स्टाफ आरक्षक प्रताप एवं पायलट माजिद अली ने घटना स्थल पर पहुँचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।