शिवपुरी नगर: मगरौनी निवासी ट्रक ड्राइवर के साथ पांच लोगों ने की मारपीट, थाने पर सुनवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई मदद की गुहार
नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मगरोनी गांव के रहने वाले मुकेश जाटव पुत्र जगदीश जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है एवं उसके साथ पांच लोगों ने कमरे में बंद करके बेहरहमी में से मारपीट की जिसकी शिकायत उसने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई न होने के चलते आज एसपी से मदद की गुहार लगाई है।