चांपा: मेन रोड पर खड़ी बाइक चोरी होने के मामले में चांपा थाना पुलिस ने किया केस दर्ज
चांपा पुलिस ने मेनरोड में खड़ी बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पवन कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह घर जा रहा था तभी रेलवे स्टेशन के पास बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर बाइक को मेन रोड पर खड़ी कर घर चला गया था। जब सुबह पवन कुमार साहू वहां पर गया तो बाइक वहां खड़ी नहीं मिली।