पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम म्याऊ में डीजे की धुन पर चली गोली, एक युवक घायल, अलीगढ़ रेफर
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम म्याऊ में मंगलवार की रात डीजे पर नाच गाने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घायल 20 वर्षीय समर पुत्र अकील खान के मुंह पर गोली लगी। उसे पटियाली सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है। थाना प्रभारी चंचल सिरोही के अनुसार, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।