# खलिकू जमा खान उर्फ कर्नल साहब के निधन से मर्माहत हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, बोले- यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति
**औरंगाबाद।** शहर के पठानटोली मोहल्ला निवासी जनाब खलिकू जमा खान उर्फ कर्नल साहब के निधन से पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह गहरे मर्माहत हैं। निधन की सूचना मिलने पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से भावुक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्नल साहब का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनकी कमी की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
उन्होंने दिवंगत कर्नल साहब की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
**भारत क्राइम लाइव न्यूज।**
#BharatCrimeLiveNews #SushilKumarSingh #AurangabadNews #खलिकूजमाखान #कर्नलसाहब #श्रद्धांजलि #शोकसंवेदना #RIP #Condolences #FormerMP #AurangabadBihar