कटंगी: गुम इंसान का 10 दिन बाद टेकाड़ी के जंगल में मिला कंकाल, वन्य प्राणी द्वारा शिकार करने की जताई जा रही आशंका
04 तारिख को ससुराल से गायब हुए 55 वर्षीय शख्स का 10 दिन बाद टेकाड़ी (भ) के घिसरा जंगल में पुलिस ने कंकाल बरामद किया गया है। पुलिस ने वन्य प्राणी द्वारा शख्स के शिकार करने का अनुमान लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गोकुल प्रसाद उइके 04 मार्च की रात्रि करीब साढ़े 10 बजे से गायब था। परिजनों ने 06 मार्च को कटंगी थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।