हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में पंचायत चुनाव में भाजपा को 215 से ज्यादा आवेदन मिले, जिला परिषद के 37 जोन के लिए आए 102 आवेदन
हनुमानगढ़ में भाजपा ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए टिकट बांटने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले की सभी 10 पंचायत समितियां में इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए हैं। अब तक 208 ब्लॉक और जिला परिषद के 37 जोन के लिए 215 से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इनमें जिला परिषद के 37 जोन के लिए 102 आवेदन है।