जबलपुर: ग्वारीघाट पर मौत से खेल रहे लोग: उफनती नर्मदा में हजारों की भीड़, सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक होमगार्ड
क्या जबलपुर प्रशासन किसी भयानक हादसे का इंतजार कर रहा है? देखिए इन रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरों को! ये है जबलपुर का मशहूर ग्वारीघाट, जहाँ मौत की लहरों के बीच लापरवाही का नंगा नाच चल रहा है! वक्त... शनिवार रात के लगभग 11 बजे के पार हो चुका है। मां नर्मदा उफान पर हैं, लेकिन अंधेरे से घिरे इन खतरनाक घाटों से लोगों को हटाने वाला कोई नहीं है। चारों तरफ सिर्फ