इंदौर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया "सृजन–नई दिशा नया गगन" कार्यक्रम अब शहर की हजारों बच्चियों के लिए सहारा बन गया है। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दिसंबर 2023 से चल रहे इस अभियान से अब तक 12 हजार से अधिक बालिकाएं जुड़ चुकी हैं। 12 से 18 वर्ष की इन बच्चियों से पुलिस दीदी और आंगनबाड़ी दीदी सीधे संवाद कर रही हैं, उनकी समस्याएं सुन रही हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई भी कर रही हैं।
गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर परेड से बढ़ा आत्मविश्वास
सृजन कार्यक्रम के तहत 2024 से प्रत्येक वर्ष आयोजित गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस परेड में इन बच्चियों का एक प्लाटून भी शामिल किया जाता हैं जिसमें प्रत्येक बार सृजन बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को देखकर सभी ने सराहना की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चियों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें यह
Indore, Indore | Aug 17, 2026