रामगंजमण्डी: कुम्भकोट मंदिर की सफाई के बाद पानी पीने गईं दो बच्चियां करंट की चपेट में आईं, अस्पताल में भर्ती
रामगंजमंडी के कुंभकोट की ढोल बस्ती में शिव मंदिर परिसर में वाटर कूलर से करंट लगने पर दो बच्चियां घायल हो गईं। दोनों मंदिर की सफाई करने के बाद पानी पीने गई थीं। हादसे के बाद परिजन उन्हें रामगंजमंडी जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। राहत की बात है कि अब दोनों बच्चियां ठीक हैं। रविवार शाम करीब 4:30 बजे परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय यशोदा भील और 11 वर्षी