कटनी नगर: जिला अस्पताल परिसर में प्राइवेट एम्बुलेंस और अन्य चार पहिया वाहन खड़े पाए जाने पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
जिला अस्पताल परिसर में प्रायवेट एबुलेंस और अन्य चार पहिया वाहन खड़े होने की शिकायत सिविल सर्जन यशवंत वर्मा द्वारा यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय से की गई थी। जिनके विरुद्ध आज रविवार सुबह 11 बजे चालानी कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा की गई। सभी वाहनों को अस्पताल परिसर से हटाया गया। इन वाहनों के कारण शासकीय एबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही थी।