गुन्नौर: गांव न्यौरा में घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा निवासी रंजीत पुत्र शिशुपाल ने अपना ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर दिया था। मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब 3 बजे अज्ञात चोरों ने ई रिक्शा से बैटरी चोरी कर ली। अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने ई रिक्शा देखा तो बैटरी गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बैटरी का कोई सुराग नहीं लग सका।