बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला नजाही बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के वार्षिक उत्सव में विशाल भंडारे का आयोजन, भारी भीड़ रही
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला नजाही बाजार स्थित राम जानकी मंदिर के वार्षिक उत्सव के मौके पर रविवार को दिन में 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद पाया और धन्य हुए। इस पर राम जानकी मंदिर के महंत श्री श्री 1008 स्वामी उदय दास ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी वार्षिक उत्सव मे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।