🚨 दो महीने में दूसरी बार ढही सुरक्षा दीवार, केदारनाथ हाईवे पर निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर बाजार के समीप संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र में बनाई गई सुरक्षा दीवार महज दो महीने में दूसरी बार ढह गई। लगातार बारिश के बीच सुरक्षा दीवार के ध्वस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि जून में पहली बार पुश्ता धंसने के बाद विभाग ने बेहतर गुणवत्ता के साथ दोबारा निर्माण का दावा किया था, लेकिन दूसरी बार भी दीवार ढहने से उन दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे, निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच और ढलान के स्थायी वैज्ञानिक उपचार की मांग की है। उनका कहना है कि हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे रामपुर बाजार और आसपास की आबादी पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
#Rudraprayag #KedarnathHighway #Landslide #RampurBazaar #Uttarakhand #Monsoon #Infrastructure #BreakingNews