Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी एवं अपर कलेक्टर श्री आर.पी. वर्मा ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त ऐसे आवेदन जिनका तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान कराया गया। वहीं शेष आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में नगर परिषद सोयत कला के वार्ड क्रमांक-1 निवासी शिवनारायण पिता गोकुल दांगी ने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक ने बताया कि अनावेदक व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने स्थित शासकीय भूमि पर रोड़ी डालकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे गंदगी फैल रही है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रकरण के निराकरण हेतु आवेदन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सोयत कला को भेजा गया। जनसुनवाई में ग्राम गुर्जरखेड़ी निवासी गंगाराम ने आवेदन देकर बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण गत वर्ष सोयाबीन फसल को नुकसान हुआ था। क्षेत्र के अन्य किसानों को फसल क्षति का मुआवजा प्राप्त हो गया, लेकिन उन्हें अब तक सहायता राशि नहीं मिली है। उन्होंने मुआवजा दिलाने की मांग की। इस संबंध में तहसीलदार नलखेड़ा को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आवेदिका कृष्णाबाई ने बांध के डूब क्षेत्र में गई भूमि के मुआवजे की शेष राशि के भुगतान की मांग की। ग्राम मल्लूपुरा निवासी शिवलाल पिता धन्ना ने शिकायत की कि अनावेदक द्वारा लेट-बाथ (नाली) के पाइप को क्षतिग्रस्त कर मकान की दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है। आगर निवासी राजेश गवली ने खाद्यान्न पर्ची बनवाने तथा गणेशपुरा निवासी बसंतीबाई पति रामलाल ने तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के पालन में उनकी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाकर कब्जा दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित राजस्व, अतिक्रमण, खाद्यान्न, मुआवजा, भूमि विवाद, पेयजल एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम आगर श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्रीमती किरण बरबड़े, डिप्टी कलेक्टर श्री सर्वेश यादव, श्री प्रेमनारायण परमार, जिला अधिकारी एवं सभी तहसीलदार उपस्थित रहे। #agarmalwa #आगरमालवा

25 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026

MORE NEWS

महाविद्यालय में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
     कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा परिसर में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्थित पेड़-पौधों के आसपास उगी खरपतवार को साफ कर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
#agarmalwa
#आगरमालवा 

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------
जनसंपर्क आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल को फॉलो करें । 
लिंक – 
https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

महाविद्यालय में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा परिसर में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्थित पेड़-पौधों के आसपास उगी खरपतवार को साफ कर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। #agarmalwa #आगरमालवा ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------- जनसंपर्क आगर-मालवा के आधिकारिक WhatsApp चैनल को फॉलो करें । लिंक – https://whatsapp.com/channel/0029VbCvchc8F2pLxZIRIg34

Agar Malwa, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें लेकर पहुंचे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी एवं अपर कलेक्टर श्री आर.पी. वर्मा ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त ऐसे आवेदन जिनका तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान कराया गया। वहीं शेष आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में नगर परिषद सोयत कला के वार्ड क्रमांक-1 निवासी शिवनारायण पिता गोकुल दांगी ने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदक ने बताया कि अनावेदक व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने स्थित शासकीय भूमि पर रोड़ी डालकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे गंदगी फैल रही है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रकरण के निराकरण हेतु आवेदन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सोयत कला को भेजा गया। जनसुनवाई में ग्राम गुर्जरखेड़ी निवासी गंगाराम ने आवेदन देकर बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण गत वर्ष सोयाबीन फसल को नुकसान हुआ था। क्षेत्र के अन्य किसानों को फसल क्षति का मुआवजा प्राप्त हो गया, लेकिन उन्हें अब तक सहायता राशि नहीं मिली है। उन्होंने मुआवजा दिलाने की मांग की। इस संबंध में तहसीलदार नलखेड़ा को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आवेदिका कृष्णाबाई ने बांध के डूब क्षेत्र में गई भूमि के मुआवजे की शेष राशि के भुगतान की मांग की। ग्राम मल्लूपुरा निवासी शिवलाल पिता धन्ना ने शिकायत की कि अनावेदक द्वारा लेट-बाथ (नाली) के पाइप को क्षतिग्रस्त कर मकान की दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जिससे जल निकासी प्रभावित हो रही है। आगर निवासी राजेश गवली ने खाद्यान्न पर्ची बनवाने तथा गणेशपुरा निवासी बसंतीबाई पति रामलाल ने तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के पालन में उनकी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाकर कब्जा दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित राजस्व, अतिक्रमण, खाद्यान्न, मुआवजा, भूमि विवाद, पेयजल एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम आगर श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्रीमती किरण बरबड़े, डिप्टी कलेक्टर श्री सर्वेश यादव, श्री प्रेमनारायण परमार, जिला अधिकारी एवं सभी तहसीलदार उपस्थित रहे। #agarmalwa #आगरमालवा - Agar Malwa News