बक्सर: पीएम मोदी की हत्या की साजिश के आरोप में तीन युवक हिरासत में, जांच जारी
Buxar, Buxar | Apr 9, 2026 बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या का प्रस्ताव दिया और इसके बदले भारी रकम मांगी। पुलिस ने इस मामले में सिमरी थाना क्षेत्र के रहने वाले संदिग्ध अमन तिवारी समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने जानकारी दी।