ऊंचाहार: गोकना घाट पर मारपीट और फायरिंग से दहशत, चार पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोकना घाट पर मारपीट व फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गोकना घाट निवासी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि, उनके चाचा मकान निर्माण करा रहे थे, इसी दौरान पड़ोस के व्यक्ति ने साथियों संग तोड़फोड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग कर दी है।