महोबा: राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर सहित 8 माध्यमिक विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित, 566 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Mahoba, Mahoba | Sep 19, 2026 सेवा संकल्प और मेरे सपनों का भारत अभियान के तहत जिले के 8 माध्यमिक विद्यालयों में चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें 566 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा 6 से 8 तक के 36 और कक्षा 9 से 12 तक के 220 विद्यार्थियों ने चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जबकि सामान्य ज्ञान में 310 विद्यार्थी रहे।