भरथना: इन्द्रौसी गौशाला से 10 गोवंश नवादा भेजे गए
महेवा ब्लॉक की इन्द्रौसी गौशाला में संरक्षित 42 गोवंशों को शासन के निर्देश पर दूसरी गौशालाओं में शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्रवार देरशाम 5 बजे 10 गोवंश नवादा गौशाला भेजे गए। शेष गोवंशों को भी जल्द अन्य गौशालाओं में भेजा जाएगा। करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनी गौशाला में पचास से कम क्षमता होने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है।