गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जा रहा था अफीम, एएनटीएफ ने दबोचा : सांचौर क्षेत्र में एएनटीएफ ने बड़ी विरोल के पास नाकाबंदी कर एक स्विफ्ट कार से 1.811 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। तस्कर ने कार के पिछले टायर के पास बने गुप्त तहखाने में अफीम छिपा रखी थी। पुलिस ने आरोपी दुर्ग सिंह उर्फ राजू सिंह (42), निवासी खियासरिया (फलौदी) को गि#रफ्तार कर कार जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अफीम की सप्लाई चेन और अन्य तस्करों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
Jalor, Jalor | Jul 16, 2026