भरगामा: चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ धराया शातिर चोर, भरगामा थाना पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
भरगामा थाना क्षेत्र के आदिरामपुर पंचायत के पेट्रोल पंप स्थित गौरव चौधरी के किराना दुकान के गोदाम से बीते करीब एक सप्ताह पहले लाखों रूपये की सामान अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी. इस चोरी की घटना में पीड़ित दुकानदार ने एक चोर को रंगेहाथ पकड़कर सोमवार को 12 बजे के करीब भरगामा पुलिस के हवाले कर दिया है.