पटना ग्रामीण: पटना: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से दो देसी कट्टों के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ के द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में एक वाहन से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक लोहा कटर मशीन के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम 7:08 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पाया गया है।