ललितपुर: जाखलौन नहर के पास खुलेआम बिक रही अवैध कच्ची शराब, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जाखलौन स्थित बड़ी नहर के पास महिलाओं एवं मासूम बच्चों द्वारा खुलेआम अवैध रूप से कच्ची शराब बेचे जाने का वीडियो भारी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त वायरल होने वाला वीडियो संबंधित थाने की पुलिस एवं आबकारी विभाग की जिम्मेदारों की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा रहा है।