भोपाल नगर निगम में बड़ी लापरवाही! मेंटेनेंस न होने की वजह से नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट अचानक बीच में ही अटक गई, जिससे उसमें सवार एक महिला करीब आधे घंटे तक अंदर फंसी रही। लिफ्ट के अटकते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन इस हादसे ने निगम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम के सिलसिले में नगर निगम आते हैं और इस लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में मेंटेनेंस की यह अनदेखी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। गनीमत रही कि महिला सुरक्षित है, लेकिन जनता अब जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब और पुख्ता सुरक्षा की मांग कर रही है।
#Bhopal #BhopalMunicipalCorporation #BreakingNews #BhopalNews #PublicSafety #MadhyaPradesh #Negligence #MunicipalCorporation #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jun 4, 2026