जमुई: तेज रफ्तार ई-रिक्शा बस से टकराई, दंपती समेत तीन लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Jun 29, 2026 जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के पास सोमवार की सुबह 7बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा के पीछे से बस में टकरा जाने से दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों में पूर्णा खैरा निवासी विनोद पांडे, उनकी पत्नी रिंकू पांडे के रूप में हुई।