बहराइच: पुलिस लाइन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली, डीएम, एसपी व सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी
आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन से बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सोमवार शाम को निकाली गई जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्र के प्रति एकता अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है यह रैली ठाकुर हुकुम सिंह किस स्नाकोत्तर महाविद्यालय पर सम्पन्न हूई।