बांका: गोडधोवा मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, विधायक रामनारायण मंडल ने की पूजा-अर्चना
Banka, Banka | May 23, 2026 बाराहाट प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध गोडधोवा मंदिर में शनिवार की सुबह 11 बजे श्रद्धा एवं आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने मंदिर पहुंचकर मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।