श्योपुर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, महिलाओं ने भी किया हमला।
श्योपुर। वीरपुर क्षेत्र की श्यामपुर रेंज की मोरेका बीट में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर कथित रूप से अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया। इस दौरान कुछ महिलाओं द्वारा भी वन अमले के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए वन विभाग और पुलिस की टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।