राजगढ़: पूजा के बाद आतिशबाजी से रेनॉल्ट ट्राइबर कार में लगी आग, सालभर पहले खरीदी थी
दीपावली पर कार की पूजा कर आतिशबाजी करने के दौरान राजगढ़ जिले के चिल्डावनिया गांव में एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार में अचानक आग लग गई। गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई इस घटना में कार देखते ही देखते आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक ने करीब एक साल पहले ही नई कार खरीदी थी। जानकारी के अनुसार, दीपावली पर लोग घर