दमोह: एसपी ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के दिए निर्देश
Damoh, Damoh | May 30, 2026 दमोह एसपी आनंद कलादगी ने कोतवाली थाना का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, CSP एच.आर. पांडे और थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, अपराध पंजी, रेडियो कार्यालय, पुलिस अस्पताल तथा जप्तशुदा वाहनों की समीक्षा की गई। एसपी ने साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था के निर्देश दिए।