हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों युवक ने घर के कमरे में फांसी लगा कर जीवन लीला की समाप्त, घटना को लेकर ASP नृपेंद्र ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Feb 11, 2024 हरदोई में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव तेजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय लवकुश ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया गया शाम को गांव के ही लोगों ने उसकी पिटाई की थी, जिससे वो आहत था। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।