मंझनपुर: पुलिस लाइन में एसपी ने परेड की सलामी लेकर अनुशासन व फिटनेस का दिया संदेश, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने कौशाम्बी पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की शुक्रवार को समय करीब 7 बजे सलामी लेकर कर्तव्य, अनुशासन और फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और अनुशासन का मूल्यांकन किया। एसपी ने परेड में शामिल प्रशिक्षु आरक्षियों को बेहतर स्वास्थ्य व शारीरिक दक्षता के लिए दौड़ लगवाई है।