मंझनपुर: महमदपुर गांव में युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को बिना बताए हुआ अंतिम संस्कार
एक युवक ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी करने की वजह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार गुरुवार देर शाम 7:00 बजे कर दिया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर निवासी बुधराम का 28 वर्षीय कल्लू मजदूरी करता था। इधर बीच कई दिनों से वह तनाव में था।