धरहरा: नक्सल मुक्त जिले में हाई अलर्ट, पैसरा जंगल में सीआरपीएफ का सर्च ऑपरेशन, सवासिन पहाड़ से दो देशी बंदूक बरामद
धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ क्षेत्र अंतर्गत पैसरा सवासिन पहाड़ स्थित दुर्गम जंगलों में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन में दो देशी बंदूक एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जिला नक्सल मुक्त घोषित होने के बावजूद सुरक्षा बलों की सक्रियता और सतर्कता लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 215वीं सीआरपीएफ बटालियन