मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने कस्वे के एक मकान से 12 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर, एक महिला सहित 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने मड़ावरा कस्वे के एक मकान से 12किलो 140 ग्राम अवैध गांजा और76हजार 500रुपये बरामद करके एक महिला सहित 3लोगों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार को दोपहर 1बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला के घर 2लोग अवैध गांजा लेकर आये हैं और महिला के घर में पहले से भी गांजा रखा है इसी सूचना पर पुलिस मकान में दविश दी।