नदबई: नदबई में फरार आरोपी पर ₹40 हजार का इनाम घोषित, ज्वैलर्स दुकान से चोरी मामले में है फरार, आरोपी का भाई पहले ही गिरफ्तार
नदबई में ज्वैलर्स दुकान में हुई चोरी की वारदात के बाद फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी डालचंद पर अब पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। भरतपुर रेंज महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने आरोपी डालचंद पुत्र निहाल सिंह निवासी बरखेड़ा साद थाना नगर जिला डीग पर 40 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया है।