नारायणपुर: धान किसानों के लिए बड़ी राहत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की सहायता देने और न्यूनतम 21 क्विंटल धान खरीदी की अनिवार्यता में राहत देने की घोषणा की। नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस फैसले पर जश्न मनाया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ की। खासतौर पर बस्तर संभाग के आदिवासी क्षेत्र के किसानों के लिए ये फैसला अहम माना जा रहा है।