सिरसागंज: गांव कारीखेड़ा स्थित गौ संरक्षण केंद्र में DM ने किया औचक निरीक्षण, गर्मी में पानी व व्यवस्थाओं पर दिए कड़े निर्देश
फिरोजाबाद जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मंगलवार को प्रशासनिक टीम के साथ अरांव विकासखंड के कारीखेड़ा गांव स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य भी मौजूद रहे। करीब 600 गौवंशों की क्षमता वाले इस केंद्र में डीएम ने पशुओं के रखरखाव, हरे चारे, भूसे और पेयजल की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।