बांका: बांका के 10 केंद्रों पर हुई अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद की प्रारंभिक परीक्षा, शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई संपन्न
Banka, Banka | Jul 12, 2026 बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार की दोपहर 1 बजे बांका जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।