कलान: कलान में धोखाधड़ी और अभिलेखों में फर्जीवाड़ा करने के मामले में तहसीलदार समेत 9 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
कलान -शाहजहाँपुर कलान के तहसीलदार समेत 9 लोगों पर थाना कलान क्षेत्र की एक महिला ने धोखाधड़ी और फर्जीबाड़ा करने का आरोप लगाया है।न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तहसीलदार समेत सभी 9 आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।