कलान: मोहल्ला ब्रह्मदेव नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
शाहजहांपुर जनपद के नगर पंचायत कलान के मोहल्ला ब्रह्मदेव नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार की रात करीब 1 बजे रंगीले पुत्र मेहंदी हसन ने गांव के पास ही बसंतराम कश्यप के खेत में खड़े शहतूत के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पहुंचे परिजनों ने मृतक के शव को शहतूत के पेड़ से उतर कर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।