सिराथू: अझुवा में व्यापारियों द्वारा रखे गए हजारों बोरी धान बड़े हादसों को दे रहे दावत, जिम्मेदार बने हुए हैं अंजान
अझुवा को अनाज की मंडी के नाम से भी जाना जाता है यहां बड़े पैमाने पर अनाज की खरीद फरोख्त होती है।यहां बड़े व्यापारी हजारों बोरी अनाज खरीदकर सड़क किनारे डम्प कर देते है।आजकल सड़क किनारे हजारो बोरी धान व्यापारियो ने जमा कर रखा है जो सोमवार को भी देखा गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां जमा किया गया धान हादसे को दावत देता है लेकिन तहसील, पुलिस कार्रवाई नही करते है।