रफीगंज: चरकावां पंचायत भवन में मनाया गया पंचायती राज स्थापना दिवस, ग्राम कचहरी को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर
रफीगंज प्रखंड के चरकावां पंचायत स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार को सुबह पंचायती राज स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मोहम्मद सेराज अंसारी ने की, जबकि संचालन सरपंच दयानंद प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरपंच दयानंद प्रसाद ने पंचायती राज व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 24 अप्रैल 1993 को देश में