भितरवार: काली माता मंदिर के पास लगे मोबाइल टावर से लाखों रुपए की कीमती केवल की चोरी पुलिस जांच में जुटी
नगर के काली माता मंदिर के पास लगे मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए मूल्य का कीमती कॉपर केवल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की इस वारदात के बाद से क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से तप हो गई है। कंपनी के अधिकारियों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।