शाहबाद: शाहबाद में 10 सूत्रीय मांग को लेकर आशा सहयोगिनियों ने सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Feb 11, 2025 जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली। आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ ने ब्लॉक अध्यक्ष नंदकवर के नेतृत्व में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा है। इन्होंने अपनी 10 मांग पत्र में बताया है कि वह सरकार की हर योजनाओं को प्रत्येक ढाणी-ढाणी तक पहुंचने का काम कर रही है। लेकिन प्रदेश सरकार इनकी एक भी बात, इनकी एक भी समस्या की सुनवाई नहीं कर रही है।