शाहबाद: केलबाडा में गाड़ियों से डीजल और घरों से हो रही बाइक चोरी, पेनावदा में कोटा मंडी जा रहे ट्रक से चोरी हुई सात बोरी धान
Shahbad, Baran | Feb 10, 2025 थाना क्षेत्र अंतर्गत पेनावदा गांव के नदी के पास रोड पर धान भर कर मंडी जाने के लिए खड़े ट्रक से सात बोरी धान चोरी हो गया। जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिली। पीड़ित अशोक राठौर ने बताया कि उसने अपने ट्रक में कोटा मण्डी के लिए धान की 247 बोरी लोड की थी। ड्राइवर पेनावदा नदी के पास अपने मकान पर खाना खाने गया था। इस दौरान 7 बोरी चोरी हो गई है।