Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
kullutimes
कुल्लू लाइव Adventra Product Exhibition at Bravia Hotel, Manali, on Sunday, 20th September 2026,
Kullu, Kullu
| Sep 20, 2026
MORE NEWS
पार्वती परियोजना की टनल में रिसाव पर प्रशासन ने शुरू की त्वरित कार्रवाई मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम, रिसाव रोका; मलबा हटाने के लिए मशीनरी तैनात Kullu Times पार्वती जलविद्युत परियोजना की टनल से सैंज क्षेत्र की रैला पंचायत में एक स्थान पर हुए रिसाव का जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यवाहक उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उपमंडलाधिकारी (नागरिक), बंजार तथा एनएचपीसी पार्वती परियोजना के महाप्रबंधक सहित संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर पर टनल से हो रहे रिसाव को पूरी तरह रोक लिया गया है। रिसाव के कारण जमा हुए मलबे को हटाने के लिए मौके पर आवश्यक मशीनरी तैनात कर दी गई है। एडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा रिसाव से हुई संभावित क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मौके के निरीक्षण के बाद एसडीएम बंजार पूरे मामले की विस्तृत एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर क्षति और अन्य संबंधित पहलुओं का आकलन करते हुए आवश्यक आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति की निरंतर निगरानी करने तथा स्थानीय लोगों से समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।
Kullu, Kullu | Sep 20, 2026
Kullu, Kullu | Sep 20, 2026
उच्चतर शिक्षा में सुधार पर मंथन उच्चतर शिक्षा में सुधार विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का हुआ समापन निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. सुनीता सिंह दे रही जानकारी। Kullu Times
Kullu, Kullu | Sep 20, 2026
उच्चतर शिक्षा में सुधार पर मंथन Kullu Times उच्चतर शिक्षा में सुधार विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने की। उन्होंने उच्चतर शिक्षा विभाग को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच संस्थानों को एक-दूसरे की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में महाविद्यालयों द्वारा किए गए विभिन्न नवाचारों एवं उपलब्धियों पर बेहद प्रभावी प्रस्तुतियां दी गईं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं सफल पहलों को व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए आपसी अनुभव साझा करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा अपने संस्थानों में किए जा रहे नवाचारों, उपलब्धियों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दी गईं। उन्होंने इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि प्लास्टिक मुक्त परिसर, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास की दिशा में महाविद्यालयों द्वारा किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने महाविद्यालयों में हरित ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग की दिशा में भी प्रयास करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उच्चतर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवाचार, संसाधनों का बेहतर उपयोग, तकनीक का समावेश तथा विद्यार्थियों को समाज और समुदाय से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सचिव शिक्षा ने कहा कि महाविद्यालयों और विद्यालयों के बीच उपलब्ध संसाधनों की साझेदारी एवं सहयोग की व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इन संसाधनों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में खेल एवं शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। इस प्रकार की व्यवस्था से संस्थानों को अपनी कार्यप्रणाली का स्व-मूल्यांकन करने तथा सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने में सहायता मिलती है। उन्होंने प्राध्यापकों से तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों एवं विषय-विशेषज्ञों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों को भी विषय की नवीनतम जानकारी एवं विशेषज्ञता से लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मुख्य विषय के साथ-साथ अन्य संकायों और विशेष रूप से विज्ञान के अध्ययन के लिए भी प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। राकेश कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रदेश में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी शैक्षणिक एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर निकलकर नई व्यवस्थाओं, तकनीकों, संस्थानों और कार्यप्रणालियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। सम्मेलन में प्राचार्यों द्वारा महाविद्यालयों के अध्यापकों को भी एक्सपोजर विजिट का अवसर प्रदान करने के सुझाव का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए भी ऐसे अवसर उपयोगी सिद्ध होंगे। इससे उनके ज्ञान एवं अनुभव का विस्तार होगा तथा वे इन अनुभवों को विद्यार्थियों तक पहुंचा सकेंगे। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का दुरुपयोग आज समाज और विशेषकर युवाओं के समक्ष बड़ी चुनौती है। उन्होंने महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली के लिए प्रेरित करने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालयों द्वारा शुरू की गई नवाचारपूर्ण पहलों को केवल संस्थान स्तर तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यापक स्तर पर लागू करने तथा आवश्यकतानुसार आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न पहलों की प्रगति, उपलब्धियों और उनके परिणामों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन डैशबोर्ड पर उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि इनकी नियमित निगरानी, समीक्षा और मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों को समुदाय से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी जड़ों, स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और समाज से जोड़ना आवश्यक है। इससे विद्यार्थी अपनी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में ‘कम बैक टू रूट्स’ की भावना को मजबूत करने के लिए महाविद्यालयों को स्थानीय समुदाय और संस्थानों के साथ सक्रिय सहभागिता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है। इस दिशा में महाविद्यालयों द्वारा किए जा रहे नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए प्राचार्यों के साथ नीतिगत विषयों, नई पहल, विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उपायों तथा महाविद्यालयों की सफलता की कहानियों पर खुला संवाद सत्र आयोजित किया गया। सचिव शिक्षा ने प्राचार्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सम्मेलन के दौरान सामने आए सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। समापन अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. सुनीता सिंह सहित उच्चतर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रदेशभर से आए महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Sep 20, 2026
चारु फाउंडेशन और नव चेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू ने मनाया अपना वार्षिक समारोह Kullu Times चारु फाउंडेशन और नवचेतना स्पेशल स्कूल जो विशेष बच्चों के ऊपर काम कर रही है ने आज कुल्लू में इन बच्चों को सम्मानित करने के लिए वार्षिक समाहरोह का आयोजन किया । कार्यक्रम में रोटरी क्लब मनाली की अध्यक्ष मीनाक्षी केस्टलिनो और रोटरी क्लब कल्लू के पूर्व अध्यक्ष अंशुल पराशर ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और बच्चों का उत्साहवर्धक किया । कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों का चारु फाउंडेशन के ट्रस्टी कमलेश कुमार धीमान ने और नवचेतना के शेरू राम ने स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के फाउंडर सदस्य डॉक्टर प्रेम दीप लाल, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की सचिव शालिनी वत्स किमटा, सहारा वृद्ध आश्रम से आई अनीता और साफिया फाउंडेशन से श्रुति मौर्य भारद्वाज ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। विशेष बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। समाहरोह में अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वालों बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर वर्ष 2026 के लिए बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि का भी वितरण किया गया । शेरू राम ने बताया कि चारु फाउंडेशन और नवचेतना के बच्चों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई उपलब्धियां हासिल की है जिस पर पूरे कुल्लू और हिमाचाल को गर्व है। कमलेश धीमान ने बताया कि इस केंद्र में बच्चों को विशेष शिक्षा के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समारोह के आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों स्कूलों और समाज सेवियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में समापन समारोह के दौरान नवचेतना स्पेशल स्कूल के सचिव शेर राम शरेहली ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि अतिथि एवं अभिभावक जनों का धन्यवाद किया।
Kullu, Kullu | Sep 20, 2026
जिला कुल्लू के ढालपुर सतिथ भारत भारती स्कूल का बार्षिक महोत्सव वत्सल 2026 का आज कुल्लू के ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में हुआ आगाज़, निदेशक पीजीआई आईएएस पंकज रॉय ने बतौर मुख्य अतिथि किया शिरकत, प्राचार्य निरंजन देव और स्कूल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का कुल्लूवी परम्परा के अंतर्गत स्वागत किया, इस दौरान स्कूली छात्रों ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी, छात्रों के अभिभावकों में भी खूब जोश दिखने को मिला और ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र भी खचा खच भरा रहा और दर्शकों ने कार्यकर्मों का खूब आनंद उठाया। Kullu Times
Kullu, Kullu | Sep 20, 2026
वजौरा के गौ सेवक संजय कुमार व इनके पूरे परिवार ने मिलकर अपने खेत में मक्की घास काटा पूरी जीप भर कर गौ धन को गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु के माध्यम से दिया गया गौ सेवक छापे राम नेगी कमलेश ठाकुर सतीश राणा अजय शर्मा टिकम राम राम राज महंत भूपेंद्र ठाकुर सचिन सूद नीटू राम आशु भवानी दत्त आलू खूब राम किशन सिंह मन्नत नेगी प्रदीप कुमार हरीश नेगी विपिन ठाकुर विपिन शर्मा विनय सूद संजय कुमार प्रतीक्षा ठाकुर कृष्ण नेगी सभी दानी सजन साथियों का गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी देसी चैनल कुल्लूShera negi
Kullu, Kullu | Sep 20, 2026
मनाली में पहली बर्फ़: पहाड़ों का नया रूप❤️
Kullu, Kullu | Sep 20, 2026