चारु फाउंडेशन और नव चेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू ने मनाया अपना वार्षिक समारोह
Kullu Times
चारु फाउंडेशन और नवचेतना स्पेशल स्कूल जो विशेष बच्चों के ऊपर काम कर रही है ने आज कुल्लू में इन बच्चों को सम्मानित करने के लिए वार्षिक समाहरोह का आयोजन किया । कार्यक्रम में रोटरी क्लब मनाली की अध्यक्ष मीनाक्षी केस्टलिनो और रोटरी क्लब कल्लू के पूर्व अध्यक्ष अंशुल पराशर ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और बच्चों का उत्साहवर्धक किया । कार्यक्रम में शामिल हुए मेहमानों का चारु फाउंडेशन के ट्रस्टी कमलेश कुमार धीमान ने और नवचेतना के शेरू राम ने स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के फाउंडर सदस्य डॉक्टर प्रेम दीप लाल, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की सचिव शालिनी वत्स किमटा, सहारा वृद्ध आश्रम से आई अनीता और साफिया फाउंडेशन से श्रुति मौर्य भारद्वाज ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। विशेष बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। समाहरोह में अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वालों बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर वर्ष 2026 के लिए बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि का भी वितरण किया गया । शेरू राम ने बताया कि चारु फाउंडेशन और नवचेतना के बच्चों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई उपलब्धियां हासिल की है जिस पर पूरे कुल्लू और हिमाचाल को गर्व है। कमलेश धीमान ने बताया कि इस केंद्र में बच्चों को विशेष शिक्षा के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समारोह के आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों स्कूलों और समाज सेवियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में समापन समारोह के दौरान नवचेतना स्पेशल स्कूल के सचिव शेर राम शरेहली ने कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि अतिथि एवं अभिभावक जनों का धन्यवाद किया।
Kullu, Kullu | Sep 20, 2026