हरदोई: बनहेथा गांव में गर्भवती महिला के साथ मारपीट से हुआ गर्भपात, पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2026 कोतवाली देहात क्षेत्र के बनहेथा गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मारपीट की घटना के बाद गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया।जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल की देर शाम गांव निवासी गर्भवती गीता, उनके पति पिंटू, सास गेंदावती और ससुर विशंभर का गांव के ही चार लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गीता के साथ मारपीट की।